जैतपुर: 30 मिनट की बारिश में टूटा नया पुल, ग्रामीणों ने निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
जनपद पंचायत सोहागपुर की ग्राम पंचायत बेम्हौरी में रामसागर तालाब ग्रेवल रोड पर हाल ही में बना पुल 30 मिनट की बारिश में टूट गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं।वीडीओ शनिवार सुबह 9 बजे सामने आया है।