कांके: रांची समेत कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kanke, Ranchi | Apr 30, 2026 रांची सहित कई इलाकों में गुरुवात दोपहर करीब तीन बजे से बारिश हो रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और वज्रपात की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।