सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज गांव में पानी को लेकर मामूली विवाद के दौरान मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट में नवाबगंज गांव निवासी भोला यादव की पुत्री जुली कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिन्हें उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल गुरुवार के दोपहर 2,15 पर लाया गया जहां युवती का उपचार किया जा रहा है ।