दातागंज: दातागंज क्षेत्र के नूरपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान मारपीट, कई महिलाएं घायल
शनिवार शाम को दातागंज क्षेत्र के नूरपुर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों को सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नूरपुर गांव में ग्राम पंचायत की भूमि कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें चंपादेवी गंभीर रूप से घायल हुई है। जिन्हें सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया है।