बाह: एकादशी पर्व पर बटेश्वर परिक्रमा निकली, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
गुरुवार सुबह 8 बजे तीर्थनगरी बटेश्वर में एकादशी पर्व पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बटेश्वर परिक्रमा में भाग लेकर भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु का स्मरण किया। परिक्रमा ब्रह्मलाल जी महादेव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मंदिरों और आश्रमों तक पहुंची। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। संत-