कांके: धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव एनडीआरएफ टीम ने मशक्कत के बाद निकाला
Kanke, Ranchi | Apr 28, 2026 धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतक युवक का नाम अमन कुमार बताया जा रहा है जो धुर्वा का ही रहने वाला है। घटना स्थल के पास से मृतक की स्कूटी और उसकी चप्पलें बरामद हुई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।