रायबरेली: मालिन के पुरवाके पास पुल की साइड रेलिंग टूटी, जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे सफर
Raebareli, Raebareli | Apr 17, 2026
17अप्रैल2026समय2:40पर राही ब्लॉक के अंतर्गत मालिन के पुरवा और हैबतपुर के बीच स्थित एक पुल की साइड रेलिंग टूटकर गिर गई है। इसके कारण यातायात के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, खासकर रात के समय।पुल के एक तरफ की सुरक्षा रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई है। इससे सड़क और नीचे स्थित गहरी खाई या नहर के बीच कोई सुरक्षा अवरोध नहीं बचा है।