फुलवारी: खोजाइमली के पास से पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में शराब किया बरामद ,एक को किया गिरफ्तार
Phulwari, Patna | Aug 26, 2024 फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को यह सूचना मिली की चार चक्का वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाया जा रहा है .सूचना पाकर फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दिया इसी क्रम में एक कार पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने पीछा करके खोजा इमली के पास उस कार को पकड़ लिया कार की तलाशी ली तो उसके अंदर से लगभग 333 लीटर शराब पुलिस ने बरामद किया .