बलरामपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने वाहनों का ई-चालान कर लोगों को दी चेतावनी, होगी कार्रवाई
22 मई गुरुवार शाम 6:00 बजे वीर विनय चौराहे पर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा 19 वाहनों का ई-चालान कर 22500 सम्मन किया गया। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।