बलरामपुर: भगवतीगंज में स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ विकास और लोकार्पण
गुरुवार 22 मई सुबह 10:00 बजे भगवतीगंज में स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन के नाम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया गया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया गया आशीष भाटिया रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस स्टेशन के आधुनिकरण में 10. 78 करोड़ की लागत आई है इसे आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण किया गया है