बलरामपुर: महाराजगंज तराई हरैया मार्ग पर जहान डीह के पास मोटरसाइकिल सवार की आमने-सामने टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
22 मई गुरुवार शाम 6:30 बजे लगभग महाराजगंज तराई हरिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बताया कि दोनों बाइक सवार आ रहे थे जो आपस में टकरा गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सालय भेजा गया एवं आपातकालीन नंबर 112 पर भी एवं पुलिस को सूचना दिया गया।