तिर्वा: तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत बने राज्यमंत्री, लोधी अवंती बाई चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न
Tirwa, Kannauj | May 10, 2026 कैलाश राजपूत को योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद मिलने के बाद पूरे तिर्वा क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही कैलाश राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली, वैसे ही समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।