पूरनपुर: कोतवाली गेट पर किसान नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों ने किया हंगामा
पूरनपुर। अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार शाम 6 बजे को कोतवाली गेट पर किसान संगठनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार बलजिंदर सिंह ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता के दौरान मंडी में घेरकर पीटने की बात कही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हरकत में आया और मुकदमा दर्ज कर किसान नेता को गिरफ्तार किया।