जयपुर: सांगानेर थाना इलाके में 1 बुजुर्ग पिता को उसके बेटे ने बेरहमी से मारपीट किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jaipur, Jaipur | Jun 26, 2026 जयपुर के सांगानेर थाना इलाके के मारुति नगर में रहने वाले एक बुजुर्ग आनंदीलाल उच्चेनियां उम्र 67 साल के साथ उनके बेटे के द्वारा मारपीट करने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो 19 जून का है पीड़ित के बेटी दामाद ने पुलिस में 19 जून को शिकायत दी थी पर संज्ञान नहीं लिया गया 21 जून को दोबारा थाने पहुंचे तब जाकर मामला दर्ज हुआ।