कुम्भराज: कुंभराज-मोहनपुर रोड पर ट्रैक्टर, कार और बाइक की टक्कर, दंपति की मौत, एक बच्चा घायल
Kumbhraj, Guna | Apr 12, 2026 कुंभराज मोहनपुर रोड पर 12 अप्रैल को भीषण सड़क हादसा हुआ। ओवरटेक करने में एक ट्रैक्टर कार और दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गए। घटना में ग्राम बड़ोद निवासी कैलाश और पत्नी ओमवती की मौत हो गई। उनके चार वर्षीय नाती आशीष मैथिल और एक बाइक सवार घायल है। घायल को कुंभराज से रेफर किया है कुंभराज थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने कहा मोड पर घटना हुई मर्ग कायम कर जांच जारी है।