मनकापुर: महन्दापुर पतीजिया खुर्द गांव में जमीन के कब्जेदारी की रंजिश को लेकर विपक्षियों ने पति पत्नी व बेटे को पीटा, केस दर्ज
Mankapur, Gonda | Feb 18, 2024 महन्दापुर पतिजिया खुर्द निवासी राज कुमार द्वारा थाना छपिया में दर्ज कराये गए केस में कहा गया है कि बैनामे की जमीन के कब्जेदारी की रंजीश को लेकर विपक्षी ठाकुर प्रसाद, रमेश, शिवम मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी राजरानी को गाली गलौज देते हुए लाठी डंण्डा से मारने लगे,जब मै तथा मेरा बेटा मनीष बचाने दौडा तो हम लोगो को भी मारने लगे। और जान से मारने की धमकी दी है।