बीना: स्टेशन रोड स्थित जटाशंकर मंदिर सहित सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भक्तों की उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक
Bina, Sagar | Feb 15, 2026 सम्पूर्ण देश मे आज महाशिवरात्रि की धूम है वही बीना के शिवालयों में भी भक्ति का माहौल देखने मिला, जहा सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया गया और रीतिरिवाज से पूजन किया जा रहा है। वहीं स्टेशन रोड स्थित जटाशंकर मंदिर, बड़ामंदिर, पश्चिमी कॉलोनी, अस्पताल प्रांगण सहित क्षेत्र के मंदिरों में अनुष्ठान के साथ बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।