बीना: खुरई रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Feb 15, 2026 रविवार सुबह करीब 8:00 पुलिस को सूचना मिली थी की खुरई फाटक शराब दुकान के सामने रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसकी ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर बिना थाने से जवान पहुंच गए। और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। और मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र में भेजी। वही पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है।