बीना: मनोरमा वार्ड में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Feb 15, 2026 देवेंद्र पिता मोहनलाल पटेल निवासी चोपड़ा कुआं मनोरमा वार्ड ने अज्ञात कारणो के चलते शनिवार की शाम को फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही मौके पर बिना थाने से प्रधान आरक्षक गजेंद्र मिश्रा एवं आरक्षण अजय कुमार पहुंच गए। और स्थानीय लोगों की मदद से शव को फांसी के फंदे से उतारा गया।वहीं पुलिस ने रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।