मुज़फ्फरनगर: शेरपुर में बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा; हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
शेरपुर गांव में बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया, जिसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि तीन वर्षीय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले जाने की कोशिश की गई थी। शक होने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और पिटाई की। बाद में उसे ई-रिक्शा से पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।