गिरिडीह: जमुनिया में महिला की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
ताराटांड थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में कशीरण बीवी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। शनिवार को 1 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। इसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना को लेकर मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।बताया गया कि कशीरण बीवी की शादी 5 साल पहले करीम अंसारी से हुई थी।