जलालाबाद: जलालाबाद निवासी पत्रकार ने रक्तदान कर अपने साथी पत्रकार के भाई की जान बचाई
शाहजहाँपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को मानवता और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। गंभीर रूप से बीमार विपिन सिंह को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में उनका हीमोग्लोबिन मात्र 3 प्रतिशत पाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई, लेकिन ब्लड बैंक में आवश्यक रक्त उपलब्ध नहीं था