ओबरा: म्योरपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
Obra, Sonbhadra | Jun 10, 2026 म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चांगा गांव निवासी 53 वर्षीय राजाराम और 40 वर्षीय रामदिनेश घायल हो गए।दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रामदिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।