सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा माहौल
सावन की पहली सोमवारी पर कटिहार जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बरमसिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' के जयघोष और भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
Katihar, Katihar | Aug 3, 2026