बिंदकी: बिंदकी कस्बे में ईद उल अजहा बकरीद की नमाज शांति और उत्साह के साथ अदा की गई, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के खजुहा रोड स्थित ईदगाह मैदान में गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे ईद उल अजहा बकरीद की नमाज शांति और उत्साह के साथ अदा की गई। शहर काजी मोहम्मद रजा कादरी ने नमाज अदा कराई। हजारों की संख्या में आए लोगों ने नमाज पढ़ी और अमन जैन की दुआ मांगी तथा एक दूसरे के गले लगकर बकरीद की मुबारकवाद दिया। बताया जाता है कि यह त्यौहार त्याग का प्रतीक है।