सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी गैंग का भंडाफोड़ किया, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस लाइन में हुई प्रेस वार्ता
थाना बेहट पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं का खुलासा कर तीन शातिर चोरों- सलमान, सारिक और कादिर को ग्राम घुन्ना मोड़ से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 25 मोबाइल टावर बैटरी, 1 मोटरसाइकिल और 1 स्कॉर्पियो कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुई।