बुलंदशहर में एक गौ सेवक ने कलेक्ट्रेट परिसर पर आत्मदाह का प्रयास किया। गौ सेवक ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया, घटना सोमवार दोपहर लगभग 2:00 की है।