बुलंदशहर: गुलावठी में कैंटीन से ओवर रेट शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, ठेका बंद होने के बाद धर दबोचा
गुलावठी में पुलिस ने कोतवाली के सामने देशी शराब के ठेके के सेल्समैन को ठेका बंद होने के बाद देर रात अवैध रूप से ओवर रेट पर कैंटीन से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 21 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली के सामने ठेके के बगल में कैंटीन से एक व्यक्ति अवैध रूप से ओवर रेट पर शराब बेच रहा है।