कुरसाकांटा: 11वीं कक्षा में नामांकन नहीं होने से नाराज उच्च मावि हलधरा हाट के बच्चों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन
11वीं कक्षा में एडमिशन नहीं होने से आक्रोशित उच्च माध्यमिक विद्यालय हलधराहाट के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया बताया गया कि उच्च मावि हलधरा हाट (कोर्ड 92215) के 54 बच्चों का सत्र 2024-26 के लिए ओएसएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन एडमिशन न तो अपलोड और न ही रजिस्ट्रेशन। इस कारण ये आक्रोशित बच्चे ताला जड़कर प्रदर्शन किया।