कुरसाकांटा: कुर्साकांटा पंचायत के मरातीपुर वार्ड संख्या चार में आग लगने से दो परिवार के तीन घर जलकर राख हो गए
कुर्साकांटा पंचायत के मरातीपुर वार्ड संख्या चार में शनिवार करीब 2 बजे आग लगने से दो परिवार का तीन घर जल कर राख हो गया है। इस अगलगी में नगद दस हजार रुपया के अलावे अनाज बर्तन, कपड़ा सहित करीब लाखों का नुकसान की आशंका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निपीडितों में कौशल्या देवी पति स्व बासो मंडल व परमीता देवी पति संतोष मंडल शामिल हैं।