भिण्ड जिले में शोक की लहर, नम आंखों से दी गई पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह उर्फ पुस्सू भैया को अंतिम विदाई।
भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के छोटे पुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह उर्फ पुस्सू भैया की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल। भिण्ड अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक समाचार से भिंड में शोक की लहर है। भिंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह के छोटे पुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह उर्फ पुस्सू भैया के असामयिक निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा दुख उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने सम्मिलित होकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दुखद घड़ी में हर किसी की आंखें नम थीं। एक पिता के लिए अपने पुत्र को खोने से बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। इस हृदयविदारक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏💐
#chambalsambhagkiawaaz
Gormi, Bhind | Oct 20, 2026