पन्ना: सेल्हा, मध्य प्रदेश: आबकारी उड़नदस्ता द्वारा अवैध शराब की धर में कार्रवाई
Panna, Panna | Mar 21, 2024 जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता ने ग्राम सेल्हा में अवैध शराब के विक्रय को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई की है। विधिवत तलाशी के दौरान कच्ची और पक्की शराब के साथ आरोपी की किराने की दुकान से 20 लीटर हाथभट्टी महुये और 9 पाव गोआ व्हिस्की मिली है। अवैध रूप से विक्रय करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।