अमरोहा: होली और जुम्मा एक ही दिन - अमरोहा में एसपी अमित कुमार आनंद की सख्ती, पुलिस को मिली दंगा नियंत्रण की विशेष ट्रेनिंग
Amroha, Amroha | Mar 8, 2025 होली के रंग और जुम्मा की अकीदत एक ही दिन होने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में जवानों को दंगा नियंत्रण की खास ट्रेनिंग दी। इस दौरान हथियारों के संचालन से लेकर हाथगोले चलाने तक की विशेष अभ्यास कराया गया।