चूरू: गर्ल्स कॉलेज के पास कालिका टीम और कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ई-सिगरेट की 74 डिब्बियां की गईं जब्त
Churu, Churu | Nov 1, 2025 चूरू में अवैध ई-सिगरेट की बिक्री पर नकेल कसने के अभियान के तहत चूरू की कालिका टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित दुकान से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद की है। पुलिस ने मौके से 58 वर्षीय दुकानदार को धारा 4/7 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत पर पाबन्द कर छोड़ दिया गया।