सिरोही शहर में सोमवार, 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 'रन फॉर स्वदेशी' संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त देखरेख में आयोजित इस दौड़ में युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।