रामगंजमण्डी: 9 साल बाद बारां जिले में पुलिस के हत्थे चढ़ा 90 लाख से अधिक के गबन का आरोपी, 5 हजार का था इनामी
रामगंजमंडी थाना पुलिस ने नौ साल पुराने गबन के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रामस्वरूप जाट को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में आरएसआरडीसी के परियोजना अधिकारी मनोज कुमार माथुर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था।