बिंदकी: जोनिहा के समीप अमौली मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा खंदक में पलटा, चालक समेत 5 लोग घायल, 2 गंभीर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप अमौली मार्ग में खुरमाबाद मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की शाम 5 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा खंदक में पलट गया। जिसके चलते ई रिक्शा चालक समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। जिनमें तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया।