दरभंगा: नर्सिंग होम में चोरी करते युवक पकड़ा गया, पिटाई के बाद कैंची से हमला, ऑक्सीजन पाइपलाइन चुराने का प्रयास विफल
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के समीप स्थित एक नर्सिंग होम में रविवार की सुबह चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक नर्सिंग होम की चारदीवारी से सटे ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन की चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गार्ड की नजर उस पर पड़ी।