जमुई: RJD का सिंबल मिलने के बाद राजद कार्यालय पहुंचे शमसाद आलम, 20 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, जीत का किया दावा
गहमागहमी के बीच जमुई विधानसभा क्षेत्र से शमसाद आलम को RJD का सिंबल मिलने के बाद रविवार की दोपहर 12:30 बजे राजद के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव और अपने समर्थकों के साथ राजद कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए पार्टी का आभार प्रकट किया और जनता पर भरोसा जताया है।