हनुमानगढ़: जिला एवं सेशन न्यायाधीश तनवीर चौधरी ने दहेज हत्या मामले में पति को सुनाई 7 वर्ष की कारावास की सजा
जिला एवं सेशन न्यायाधीश तनवीर चौधरी ने खुइयां पुलिस थाना में वर्ष 2019 में दर्ज दहेज हत्या के मामले में बुधवार को आरोपी पति को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने आरोपी पर अर्थदंड भी लगाया है तथा जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए हैं।