बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट चौराहे पर BAP नेता के भाई की हत्या के मामले में धरना जारी, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य डिटेन
बांसवाड़ा में BAP नेता अशोक भील के भाई की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में मृतक के परिजन पिछले 29 घंटे से कलेक्ट्रेट चौराहे पर धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि इस मामले में कुल पांच आरोपी शामिल हैं, जिनमें से सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।