इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ाखुर्द में महिला के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Jun 6, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ाखुर्द निवासी डोली देवी का कहना है कि दो जून की शाम घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के रवेंद्र कुमार, अंकुर, नीरज और यश घर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की, जिससे उनके कपड़े भी फट गए। धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिक की पंजीकृत की है।