कांके: रांची के करबला टैंक रोड में भारतीय एकता कमेटी ने कंबल वितरित किए
Kanke, Ranchi | Dec 1, 2024 रांची स्थित करबला टैंक रोड में भारतीय एकता कमेटी द्वारा रविवार दोपहर करीब एक बजे कंबल वितरण किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान कंबल पाकर जरूरतमंद लोग काफी खुश दिखे। बता दें कि भारतीय एकता कमेटी लगातार 33 वर्षों से बिना सरकारी मदद के जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है।