हिसुआ: हिसुआ में मॉडल स्कूल का शुभारंभ, विधायक अनिल सिंह ने किया उद्घाटन
Hisua, Nawada | Jul 19, 2026 हिसुआ के नगर परिषद स्थित इंटर स्कूल, हिसुआ में रविवार को मॉडल स्कूल का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री ने पटना से वर्चुअल माध्यम से 521 मॉडल स्कूलों का एक साथ उद्घाटन किया, जबकि स्थानीय स्तर पर विधायक अनिल सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।