टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला अस्पताल के पास कॉम्प्लेक्स में लगी आग, एंबुलेंस वालों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि आज दिन बुधवार को सुबह 4:30 वजे के आसपास टीकमगढ़ जिला अस्पताल के बगल में कंपलेक्स के पास अचानक अज्ञात कारण के चलते आग लग गई इसके बाद वहां पर खड़े 108 एंबुलेंस वालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर वहां पहुंची और आग पर काबू पाया गया।