कैलारस: तहसीलदार ने नेपरी गांव में किया निरीक्षण, 60 ट्रॉली अवैध रेत जब्त, उपस्वास्थ्य केंद्र व गौशाला बंद मिली
कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा ने आकस्मिक ग्राम पंचायत नेपरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला बंद मिला उपस्वास्थ्य केंद्र भी बंद मिला। गौशाला के पास 60 ट्रॉली अवैध रेत भी मिला। जिसे जप्त किया गया है। गांव में चारो तरफ गंदगी थी, ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच को जल्द से जल्द समस्या हल करने की कही। निरीक्षण दिनांक 4 दिसंबर को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चला है।