हज़ारीबाग: दारू में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन
दारू थाना क्षेत्र के छोटका इरगा गांव में जमीन एवं अतिक्रमण विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के मनोरंजन प्रजापति ने दूसरे पक्ष पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी घटना को लेकर दारू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना