मानसी: राजाजान में बांध पर लगी भीषण आग ,एक दिव्यांग युवक जिंदा जला ,एक दर्जन बासा जलकर हुआ राख
Mansi, Khagaria | Apr 29, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान बांध पर सोमवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में एक दिव्यांग युवक जिंदा जल गया ।जबकि एक दर्जन बासा जलकर राख हो गया। बाद में दमकल के सहयोग से आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका है। आगलगी की घटना में हुए मौत के शिकार युवक की पहचान पांचू यादव के 21 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रुप में हुई है।