बरियातु: बारियातू उच्च विद्यालय के पास वज्रपात से 15 वर्षीय किशोर घायल
बारियातू स्थित उच्च विद्यालय के पास गुरुवार दोपहर 3 बजे हल्की बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान बारियातू बस्ती निवासी रामा पासवान के पुत्र ओमकार कुमार के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया है जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो एवं डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा इलाज किया जा रहा है।