अमरोहा: नौगावां सादात के गांव बोरीबोरा में पिता-पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, जिला अस्पताल से मेरठ किया गया रेफर
Amroha, Amroha | Jul 2, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बोरीबोरा में दबंगों का आतंक देखने को मिला है। दबंगों ने गांव निवासी शमशाद और उसके पुत्र फखरुद्दीन पर चाकुओं से हमला बोला दिया। घटना बुधवार गुरुवार रात लगभग नौ बजे की है। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन जिला अस्पताल से दोनों को रेफर किया गया।